फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: 15 अगस्त को बंद रहेंगे इमामबाड़ा व पिक्चर गैलरी, जन्माष्टमी पर इन जगहों पर रहेगी धूम; सजने लगी झांकी

Wed, 13 Aug 2025 07:58 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Holiday in Imambara: 15 अगस्त के दिन यदि आप इमामबाड़ा और पिक्चर गैलरी घूमना चाहते हैं तो आपको मायूसी हाथ लगेगी। इस दिन यहां पर बंदी रहेगी। 

 
विज्ञापन
15 अगस्त को बंद रहेगा इमामबाड़ा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 अगस्त के दिन यदि आप इमामबाड़ा व पिक्चर गैलरी घूमना चाहते हैं तो ये जानकारी आपके लिए जरूरी है। हुसैनाबाद ट्रस्ट व जिला प्रशासन ने 20 सफर, 1447 हिजरी को चेहलुम की वजह से 15 अगस्त को इन स्थलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। जो भी पर्यटन उसे दिन यहां भ्रमण करने आएंगे, उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ेगा। प्रशासन के आदेश के अनुसार, पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी चेहलुम के अवसर पर भूलभुलैया एवं बाउली (बड़ा इमामबाड़ा), शाही हम्माम (छोटा इमामबाड़ा) और पिक्चर गैलरी पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

जन्माष्टमी की तैयारी पूरी, कृष्ण के जन्म का इंतजार

कृष्ण जन्माष्टमी 2025 - फोटो : Adobe Stock
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के विभिन्न मंदिरों में धूूम देखने को मिल रही है। मंदिरों में तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। कहीं 151 किलों का केक कटेगा तो कहीं कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण होगा और कहीं एक हजार तीर्थों के जल से अभिषेक किया जाएगा। तरह-तरह की धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं अब बस कान्हा के जन्म का इंतजार है।

ब्रज की तर्ज पर मनाई जाएगी जन्माष्टमी
डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हाे चुकी हैं। इस बार ब्रज की तर्ज पर उत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिर को फूलों, झालरों व 5,000 गुब्बारें से सजाया गया है। वहीं, कोमल प्रजापति एंड ग्रुप के कलाकारों की ओर से महारास का अभ्यास मंदिर में किया जा रहा है। राकेश साहू ने बताया कि मंदिर में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया बया है। 18 फीट की ऊंचाई पर दही हांडी लटकाई गई है। दही हांडी प्रतियोगिता में 15 ग्वाले भाग लेंगे। पूरे कार्यक्रम का सोशलमीडिया पर लाइव प्रसारण होगा।

151 किलो केक का खाटू श्याम को लगेगा भोग
बीरबल साहनी रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां पूर कर ली गईं हैं। मंदिर समिति के सदस्य पंकज मिश्रा ने बताया कि इस बार गुब्बारों से कान्हा की आकृतियां बनाई जाएंगी। साथ ही, भगवान को भोग लगाने के लिए नागपुर से 1,21,0000 रामदाना के लड्डू मंगाएं गए हैं। साथ ही, 151 किलो केक का भी भोग लगाया जाएगा। भक्तों के दर्शन के लिए आठ पंक्तियों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

एक हजार तीर्थों के जल से होगा अभिषेक

सुशांत गोल्फ सिटी सि्थत इस्काॅन मंदिर में भी जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रति वल्लभ दास ने बताया कि जन्माष्टमी पर एक हजार तीर्थों के जल से अभिषेक किया जाएगा। सुबह साढ़े चार बजे ही मंदिर का कपाट खोल दिया जाएगा। आठ बजे से वैष्णव भजन कीर्तन का शुभारंभ होगा। भगवान को पहनाने के लिए वृंदावन से विशेष रत्नजड़ित पोशाक मंगवाई गई है। काैन बनेगा कृष्णा भक्त क्वीज प्रतियोगिता की जाएगी। साथ ही, कृष्ण लीलाएं की जाएंगी। इसके अलाव नाटक का मंचन भी किया जाएगा। 17 को नंदोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें