फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: एयरपोर्ट पर 14.87 करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक वीड बरामद, तीन गिरफ्तार

Sat, 09 May 2026 10:53 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एयरपोर्ट के अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रात 10:35 बजे आने वाली एयर एशिया की उड़ान से अवैध मादक पदार्थ लाया जा रहा है। सूचना पर टीम एयरपोर्ट पर मुस्तैद हो गई। 
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमौसी एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात एयर इंटेलिजेंस यूनिट और एयर कस्टम्स की टीम ने 14.87 करोड़ रुपये मूल्य का हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद किया। यह कार्रवाई बैंकॉक से लखनऊ पहुंचे तीन यात्रियों के खिलाफ की गई।

विज्ञापन


अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रात 10:35 बजे आने वाली एयर एशिया की उड़ान से अवैध मादक पदार्थ लाया जा रहा है। सूचना पर टीम एयरपोर्ट पर मुस्तैद हो गई। बैंकॉक से आए तीन यात्री संदिग्ध लगे, जिनकी ग्रीन चैनल पर जांच की गई। तलाशी के दौरान उनके बैगेज से पारदर्शी वैक्यूम-पैक पाउच मिले। इनमें कुल 14.872 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) पाया गया।

ये भी पढ़ें - यूपी में कल शाम 3:30 बजे होगा मंत्रिमंडल विस्तार, राज्यपाल से मुख्यमंत्री योगी ने की मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही गर्मी ने दिखाए तेवर, झांसी में तापमान 40 पार


अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 14.87 करोड़ रुपये बताई गई है। अधिकारियों ने तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कस्टम विभाग और अन्य एजेंसियां मामले की आगे की जांच में जुटी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें