फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: धार्मिक चिह्नों की वजह से स्कूल से नाम काटने का आरोप, हिंदू महासभा ने दी तहरीर; मिशनरी स्कूल का मामला

Tue, 24 Feb 2026 10:49 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Uproar in missionary school: लखनऊ में धार्मिक  चिह्नों के कारण बच्चों के नाम काटने और मानवीय रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने दी तहरीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासनगर स्थित मिशनरी स्कूल पर धार्मिक चिह्नों के कारण बच्चों के नाम काटने और मानवीय रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगा है। डालीगंज निवासी विकास कुमार वर्मा अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी के साथ विकासनगर थाने पहुंचे और प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन


विकास कुमार वर्मा के अनुसार, स्कूल में उनके दो बच्चों का नाम धार्मिक पहचान से जुड़े चिह्नों के कारण काटा जा रहा है। उन्होंने स्कूल प्रशासन से इस मामले में बात की तो स्पष्टीकरण देने के बजाय बच्चों का नाम काटने की बात कही गई। तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि अगस्त में रक्षाबंधन के अवसर पर बच्चों की कलाई में धागा बंधा हुआ था, जिसे स्कूल प्रशासन ने कटवा दिया। आपत्ति जताने पर स्कूल प्रबंधन ने बच्चों का नाम काटने की धमकी दी।

स्कूल के प्रधानाचार्य ने इन आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी बच्चे का नाम धार्मिक आधार पर नहीं काटा गया है। थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को मंगलवार को थाने बुलाया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें