फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अमेठी के टेंट कारोबारी के बेटे की गला रेतकर नृशंस हत्या, नाले में मिला शव; हुआ था प्रेम विवाह

Tue, 24 Feb 2026 09:14 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी

सार

Murder in Amethi: अमेठी के टेंट कारोबारी के बेटे का शव मंगलवार को एक नाले में मिला। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या गला रेतकर की गई है। 
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले के बाजार शुकुल कस्बे में टेंट कारोबारी के बेटे की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया गया। मंगलवार सुबह लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


कस्बा निवासी शरीफ टेंट व्यवसाय से जुड़े हैं। शरीफ ने बताया कि उनका बेटा साहिद (32)  सोमवार देर शाम घर से निकला था। रात तक वापस न लौटने पर खोजबीन शुरू की। परिचितों और रिश्तेदारों से संपर्क किया गया, मगर कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार सुबह कस्बे के पास स्थित नाले में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली।

शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। आशंका है कि पहले पिटाई की गई, फिर हत्या कर शव नाले में डाल दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। साक्ष्य संकलित किए गए हैं।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार कुछ वर्ष पहले साहिद का पूरे लोहागी मजरे दक्खिन गांव निवासी नियाजुद्दीन की पुत्री सबीहा से प्रेम विवाह किया था दोनों घर छोड़कर मुंबई चले गए थे। बाद में पारिवारिक सहमति से युवक वापस कस्बे में रहने लगा। पुलिस पुराने विवाद समेत अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

पिता शरीफ ने अज्ञात व्यक्तियों पर हत्या का आरोप लगाया है। क्षेत्राधिकारी अतुल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संदिग्धों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें