फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: शहर में रात भर हुई जमकर बारिश, इन वीडियो में देखिए अलग-अलग क्षेत्रों के हालात; कई इलाके पानी में डूबे

Sun, 16 Aug 2026 10:38 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP:लखनऊ में शनिवार की देर रात से सुबह तक बारिश होती रही। बारिश की वजह से कई इलाके जलमग्न रहे। वीआईपी क्षेत्र कहे जाने वाले गोमती नगर और अलीगंज जैसे इलाके भी पानी से डूबे नजर आए। 
 
विज्ञापन
पानी-पानी हुई यूपी की राजधानी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने से रविवार को  कई जिलों में बारिश हुई। श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। राजधानी लखनऊ में भी अच्छी बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। कई इलाकों में मौसम सुहाना रहा।

विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में भरा पानी

लखनऊ में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
बारिश होने से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। शहर के कई सड़कें ऐसी रहीं जहां कमर तक पानी भर गया। 

17 अगस्त तक बारिश की चेतावनी

लखनऊ में बारिश। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
मौसम विभाग ने 16 से 17 अगस्त के दौरान बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं समेत 28 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

तराई में भी बारिश का जोर

17 से 18 अगस्त के दौरान तराई क्षेत्र में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।


 

यहां भी रही जलभराव की नौबत

विज्ञापन

एमएलसी के घर के बाहर भी पानी जमा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें