फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः बदला जाएगा लखनऊ के हज हाउस का नाम, 'एपीजे अब्दुल कलाम' रखने का प्रस्ताव

Thu, 17 Oct 2019 12:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मोहसिन रजा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के मौलाना अली मियां हज हाउस का नाम बदलकर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा वाराणसी और गाजियाबाद के हज हाउस का नाम भी शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खां और देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के नाम पर होगा। इस बारे में हज कमेटी ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।

विज्ञापन


लखनऊ के हज हाउस का नाम मौलाना अली मियां के नाम पर है। अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि हज हाउस का नामकरण महापुरुषों के नाम पर किया जाना चाहिए। इन महापुरुषों से आम लोगों और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उनके जैसा कुछ कर गुजरने का जज्बा भी पैदा होता है। 

उन्होंने कहा कि जहां लखनऊ के हज हाउस का नाम बदलने का प्रस्ताव तैयार हो गया है, वहीं वाराणसी और गाजियाबाद के हज हाउस नए बने हैं। उनका नाम भी मशहूर हस्तियों के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया है। यहां बता दें कि हज समिति का यह प्रस्ताव कैबिनेट में जाएगा। इस पर अंतिम मुहर कैबिनेट ही लगाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें