लखनऊ। राजधानी में ऑक्सीजन की किल्लत के बीच मंगलवार को ऑक्सीजन एक्सप्रेस राहत लेकर पहुंचीं। लगभग 117 मीट्रिक टन ऑक्सीजन में से 10 कंटेनर गैस टाटानगर की थी।
मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी के अनुसार टाटानगर से चले दस कंटेनर से 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आई है। इनसे जल्द ऑक्सीजन सप्लाई कराने के लिए मंडल रेल प्रबंधक और शासन के अफसरों की निगरानी में चारबाग स्टेशन से ऑक्सीजन को दूसरे टैंकर में भरकर लखनऊ के प्लांट में सप्लाई को भेजा गया। टाटानगर से जीवन रक्षक एक्सप्रेस से 10 कंटेनर से 79.13 मीट्रिक टन ऑक्सीजन के रैक को भी ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लखनऊ लाया गया। वहीं, बोकारो के अलावा अन्य प्लांट से भी ऑक्सीजन लखनऊ लाने एकी तैयारी है। टाटानगर से ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने 80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से 975 किमी की दूरी 19:48 घंटे में तय की। बोकारो प्लांट से तीन टैंकर से 38.54 मीट्रिक टन और ऑक्सीजन लखनऊ आई। दोनों ऑक्सीजन एक्सप्रेस से 117.67 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति हुई।