फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : दस हजार दो...तभी बेटे को छोड़ूगा, हेड कॉन्स्टेबल के पास अनजान नंबर से आई कॉल, बेटा लापता

Thu, 16 Oct 2025 09:51 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में हेड कॉन्स्टेबल के लापता बेटे के अपहरण और 10 हजार रुपये फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। महानगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। 
 
विज्ञापन
अंजान कॉल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में वीआईपी सिक्योरिटी में तैनात हेड कॉन्स्टेबल अजय कुमार तिवारी के लापता बेटे के अपहरण और 10 हजार रुपये फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने खुद को जीआरपी में तैनात पुलिसकर्मी बताया है। अजय ने महानगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


गोंडा निवासी अजय कुमार परिवार के साथ महानगर के रहीमनगर में रहते हैं। अजय के मुताबिक बेटा अरविंद कुमार तिवारी (28) बीते 25 सितंबर को घर से निकला और लापता हो गया। काफी तलाशने के बाद भी उसका पता नहीं चला तो महानगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। इस बीच दो अक्तूबर को अजय के पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। 

फोन करने वाले ने को जीआरपी में तैनात कर्मचारी विनोद त्रिपाठी बताया और अरविंद के अपहरण की सूचना दी। अरविंद को छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपये की फिरौती की मांग भी की। इसके बाद दूसरे नंबर से भी आरोपी ने कई बार फोन करके फिरौती की रकम मांगी। 
विज्ञापन


रकम देने से मना करने पर आरोपी ने अजय के साथ गालीगलौज की। इस पर अजय कुमार ने बुधवार को फिरौती के लिए कॉल करने वालों के खिलाफ महानगर थाने में केस दर्ज कराया। एसीपी महानगर अंकित कुमार ने बताया कि सर्विलांस की मदद से फिरौती मांगने वालों का पता लगाया जा रहा है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

सीसीटीवी कैमरे में अकेले जाता दिखा अरविंद
एसीपी ने बताया कि अरविंद की तलाश में पुलिस टीम लगी है। सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर वह अकेला जाता नजर आया है। पिता अजय कुमार ने बताया कि अरविंद अपने साथ मोबाइल नहीं ले गया है। इस वजह से पुलिस अरविंद की सही लोकेशन ट्रेस नहीं कर पा रही है। बीएड करने के बाद अरविंद शिक्षक की नौकरी के लिए तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें