फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : 950 बसें दीपावली पर चलेंगी, यात्रियों की मदद के लिए चौबीस घंटे तैनात रहेंगे कर्मचारी; जानें रूट

Thu, 16 Oct 2025 09:34 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ परिक्षेत्र से 950 बसों का संचालन किया जाएगा। डिपोवार बसों का आवंटन कर दिया गया। बसों को बैकअप के रूप में रखा गया है। इमरजेंसी में इस बसों को सड़कों पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में खड़ी रोड़वेज की बसें। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए परिवहन निगम के लखनऊ परिक्षेत्र से 950 बसों का संचालन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को डिपोवार बसों का आवंटन कर दिया गया। 105 अतिरिक्त बसों को बैकअप के रूप में रखा गया है। इमरजेंसी में इस बसों को सड़कों पर उतारा जाएगा।

विज्ञापन


यह जानकारी लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि पर्वों को देखते हुए परिवहन निगम ने 18 से 30 अक्तूबर तक कर्मचारियों की छुट्टियों को निरस्त कर दिया है। 20 को दीपावली और 28 अक्तूबर को छठ है। उन्होंने आगे बताया कि चारबाग को 120, अवध को 94, कैसरबाग को 276, रायरबेली को 158, हैदरगढ़ को 105, उपनगरीय को 10, बाराबंकी को 107 और आलमबाग को 80 बसों का आवंटन किया गया है।

सभी डिपो में अतिरिक्त बसें भी रहेंगी। लखनऊ से गोरखपुर, दिल्ली, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, कानपुर, आजमगढ़, देहरादून, हरिद्वार, वाराणसी, प्रयागराज रूट पर बसों को चलाया जाएगा। लखनऊ-दिल्ली रूट पर सर्वाधिक 55 बसों को चलाया जाएगा। गोरखपुर रूट पर 44 बसों, आजमगढ़ के लिए 37 बसें चलाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त अन्य रूटों पर भी अनुमानित भीड़ को देखते हुए बसों का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन


इन नंबरों पर यात्री करें संपर्क

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें