फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भी करते हैं ट्रेन से सफर तो जरूर पढ़ें ये खबर, शुरू होने जा रही है ये स्पेशल ट्रेन

Thu, 03 Dec 2020 12:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ से प्रयागराज के लिए आठ माह बाद गंगा गोमती स्पेशल ट्रेन शुरू होने जा रही है। सात दिसंबर से यह लखनऊ से चलेगी तो प्रयागराज संगम स्टेशन से स्पेशल ट्रेन का संचालन आठ दिसंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन


ट्रेन में पहले की तरह 14 कोच होंगे। प्रयागराज संगम से इसकी रवानगी सुबह 5.40 बजे होगी, जो सुबह 5.58-6.00 बजे प्रयाग जंक्शन पहुंचेगी। लखनऊ तक ट्रेन का ठहराव लाल गोपाल गंज, गढ़ीमानिकपुर, ऊंचाहार, लक्ष्मणपुर, रायबरेली, बछरावां आदि स्टेशनों पर रहेगा।

ट्रेन सुबह दस बजे लखनऊ पहुंचेंगी। लखनऊ से यह ट्रेन शाम 6.10 बजे चलकर रात 10.13-10.15 बजे प्रयाग जंक्शन, रात 10.50 बजे प्रयागराज संगम पहुंचेगी। 
विज्ञापन

ट्रेनों की बदली समयसारिणी 139 पर

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
वहीं अब ट्रेनों की बदली हुई समयसारिणी 139 पर मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने एक दिसंबर से बदली समयसारिणी लागू कर दी है। ऐसे में ट्रेनों को हर रेलवे स्टेशन पर ठहराव का समय बदल गया है। यात्री पूछताछ नंबर 139 पर जानकारी लेकर ही यात्रा करें।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि पहली दिसंबर से गोरखपुर व लखनऊ से गुजरने वाली करीब एक दर्जन ट्रेनों की टाइमिंग बदली गई है। पुष्पक, शताब्दी, चंडीगढ़, एसी सुपरफास्ट सहित कई गाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें