जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि उनका विभाग करीब साढ़े पांच लाख भवनों से जलकर व सीवर कर वसूलता है। इन भवनों को नगर निगम के गृहकर रिकॉर्ड में दर्ज भवनों से मैच किया गया, क्योंकि जलकल उन्हीं भवनों से जलकर लेता है, जिसके 100 मीटर के दायरे में पानी या सीवर की लाइन मौजूद हो। जिन इलाकों में यह सुविधा नहीं है, वहां जलकर नहीं लिया जाता। दूसरी ओर, नगर उन सभी घरों से गृहकर लेता है, जो उनकी सीमा में हैं। इनकी संख्या करीब साढ़े सात लाख है। सिर्फ उन्हीं भवनों को छूट है जो सीमा विस्तार के बाद दायरे में आए हैं और वहां अभी पानी, सड़क और स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं है।
बिल एक करने का अपडेटेड सॉफ्टवेयर एनआईसी ने तैयार कर लिया है। इसकी सिक्योरिटी ऑडिट की जा रही है, ताकि कोई हैकर उसे प्रभावित न कर सके। ट्रायल के बाद इसी महीने इसे शुरू कर दिया जाएगा।- कुलदीप सिंह, महाप्रबंधक, जलकल