फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: पहले मोबाइल फोन गायब हुआ, फिर जालसाजों ने दो बैंक खातों से निकाल लिए लाखों रुपये

Sat, 28 Nov 2026 06:42 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में जालसाजों ने गायब हुए मोबाइल की मदद से बैंक के दो खातों से लाखों रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के तालकटोरा के राजाजीपुरम सेक्टर-ई निवासी शिवराम पांडेय के गायब मोबाइल फोन से जालसाजों ने उनके दो बैंक खातों से 1.46 लाख रुपये निकाल लिए। उन्होंने शुक्रवार को तालकटोरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


शिवराम पांडेय के अनुसार, नौ अक्तूबर को उनका मोबाइल फोन गिर गया था। फोन में उनके और बेटे के नाम पर दर्ज दो सिमकार्ड लगे थे। आशंका है कि जालसाजों ने उसी मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर उनके पीएनबी और बीओबी खातों से 1.46 लाख रुपये निकाल लिए।

डीसीपी पश्चिम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर शुक्रवार को तालकटोरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित के खातों से रुपये कब, कहां और कैसे निकाले गए इसका पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऑनलाइन टास्क व निवेश के नाम पर दो लोगों से 11.89 लाख की ठगी

घर बैठे ऑनलाइन टास्क पूरा कर कमाई का लालच देकर जालसाजों ने अजय कुमार यादव से 6.40 लाख रुपये ठग लिए। वहीं, शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने शरद कुमार श्रीवास्तव से 5.49 लाख रुपये ऐंठ लिए। दोनों पीड़ितों ने गोमतीनगर विस्तार व तालकटोरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

मूलरूप से बलिया के बालापुर हालपुर, बांसडीह निवासी अजय कुमार यादव वर्तमान में गोमतीनगर विस्तार की गीतापुर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनके अनुसार, एक से तीन नवंबर के बीच साइबर जालसाजों ने ऑनलाइन टास्क पूरा कर घर बैठे रुपये कमाने का लालच दिया। अजय ने कुछ टास्क पूरे किए, जिसके एवज में जालसाजों ने उन्हें कुछ रुपये भी दिए। इसके बाद आरोपियों ने प्रीमियम टास्क का हवाला देकर धीरे-धीरे उनसे 6.40 लाख रुपये ऐंठ लिए। टास्क पूरा करने के बाद भी उन्हें कोई रकम नहीं मिली। छानबीन करने पर उन्हें ठगी का पता चला। एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि शुक्रवार को गोमतीनगर विस्तार थाने में आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, तालकटोरा के सेक्टर-जी निवासी शरद कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, उन्हें शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्लोबल मार्केट क्लूज नाम के व्हाट्सऐप ग्रुप से जोड़ा गया। जालसाजों ने शेयर मार्केट में निवेश के बदले मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। उनकी बातों में आकर शरद निवेश के लिए राजी हो गए। इसके बाद जालसाजों ने कई बार में उनसे 5.49 लाख रुपये ठग लिए। इतनी बड़ी रकम निवेश करने के बाद भी उन्हें कोई पैसा नहीं मिला। छानबीन करने पर उन्हें ठगी का पता चला। डीसीपी पश्चिम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार को तालकटोरा थाने में आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। साइबर क्राइम सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें