चिनहट के सतरिख सिटडेल अपार्टमेंट के कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव ने बीबीडी थाने में टेलीकॉम सेक्टर में पार्टनशिप के नाम पर ठगे जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि विनय खंड-2 निवासी विक्रम ओझा व संतकबीर नगर निवासी गगन शुक्ला ने उनसे 17.50 लाख रुपये की ठगी की है।
अभिषेक ने बताया कि नवंबर 2022 को उनकी मुलाकात विक्रम से हुई थी। विक्रम ने खुद को 'जीएस टेलीसर्विसेज' नामक कंपनी का मालिक बताया। शुरुआत में उसे 11.90 लाख रुपये दिए। कुछ समय बाद विक्रम ने 4 लाख रुपये लौटाए लेकिन फिर मुनाफा देना बंद कर दिया। 2023 में हिसाब और मुनाफा मांगने पर विक्रम टालमटोल करने लगा। मामले की जांच करने सामने आया कि कंपनी असल में गगन शुक्ला के नाम पर रजिस्टर्ड है।
यह भी पढ़े-
यूपी: पूर्वांचल में आज छाए रहेंगे बादल, पश्चिम के इन 17 जिलों में लू का अलर्ट; एक झटके में छह डिग्री चढ़ा पारा
दबाव डालने पर आरोपियों ने 14 लाख रुपये के चेक दिए लेकिन वह बाउंस हो गए। ठगी का एहसास होने पर कारोबारी ने डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह से शिकायत की है जिनके निर्देश पर बीबीडी थाने में केस दर्ज किया गया है।