फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: दीवाली के दिन चार लोगों ने फंदा लगाकर दी जान, अलीगंज, आलमबाग, गौतमपल्ली और काकोरी में हुईं घटनाएं

Fri, 01 Nov 2024 06:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में दीवाली के दिन चार लोगों ने खुदकुशी कर ली। कई मामलों में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीवाली के दिन बृहस्पतिवार को शहर के अलीगंज, आलमबाग, गौतमपल्ली और काकोरी इलाके में एक महिला सहित चार लोगों ने खुदकुशी कर ली। अलीगंज के त्रिवेणीनगर निवासी इंतखारुंद्दीन (30) घर में ही फोटो स्टूडियो चलाते थे। उनके भाई गौस ने बताया कि वह बृहस्पतिवार देर रात भाई स्टूडियो में लगे पंखे में चादर के सहारे लटकते मिले। परिजन उनको ट्रामा सेंटर ले गया जहां उनकी मौत हो गई। गौस ने बताया कि इंतखारुंद्दीन अविवाहित थे। उन्होंने आत्महत्या क्यों की इस बात का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


आलमबाग स्थित ओम नगर की रहने वाली सेजल श्रीवास्तव (28) परिवार संग रहती थीं। उनके पति संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि पत्नी किसी बात को लेकर डिप्रेशन में रहती थीं। बृहस्पतिवार दोपहर उनकी ननद कमरे में गई तो सेजल को पंखे एवं दुपट्टे से लटकता देख। परिजन उन्हें फंदे से उतार कर एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया। पति संतोष प्राइवेट नौकरी करते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद सेजल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गौतमपल्ली के मार्टिन पुरवा के रहने वाले शिवा वाल्मीकि (30) जवाहर भवन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। उनकी पत्नी कोमल बृहस्पतिवार दोपहर अपने बच्चों को लेकर बाजार खरीदारी करने गई थी। उन्होंने बाजार से पति को फोन किया तो पति ने कॉल नहीं उठाई। वह घर पहुंची तो पति शिवा का शव पंखे में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची गौतमपल्ली पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवा ने आत्महत्या क्यों की इस बात का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


काकोरी के गोहरामऊ गांव निवासी गनेश 38 ने बृहस्पतिवार रात आठ बजे कमरे में लगे पंखे में चादर के सहारे लटक कर जान दे दी। भाई राजू की सूचना पर पहुंची काकोरी पुलिस ने छानबीन के बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर काकोरी नवाब अहमद ने बताया कि गनेश में पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें