फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: तेज रफ्तार एसयूवी ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, मची चीखपुकार, दो बच्चे घायल

Fri, 03 Oct 2025 12:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के महानगर में एक एसयूवी गाड़ी ने शुक्रवार सुबह एक स्कूल वैन को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कई बच्चे घायल हो गए।
 
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई वैन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मिडलैंड अस्पताल के पास तेज रफ्तार एसयूवी माउंट कार्मेल स्कूल की वैन से टकरा गई। वैन में सवार नौ विद्यार्थियों में चीख पुकार मच गई। इनमें से दो विद्यार्थी अधिक चोटिल हो गए।
विज्ञापन


माउंट कार्मेल स्कूल का चालक वैन में बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था । वैन मिडलैंड अस्पताल के पास पहुंची ही थी कि हादसा हो गया। घटना से अफरातफरी मच गई।

लोगों ने आननफानन बच्चों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना महानगर पुलिस को दी गई। पुलिस ने बच्चों को भाऊराव देवरस अस्पताल पहुंचाया। पुलिस आरोपी एसयूवी चालक का पता लगा रही है।
विज्ञापन


कक्षा सात की छात्रा इतिका ने बताया कि हम लोग स्कूल जा रहे थे कि तभी तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी और घर के पास रखे पत्थर पर चढ़ गई। इतिका ने बताया कि उसे कंधे में चोट लगी है।
विज्ञापन


10वीं कक्षा की छात्रा अक्षिता ने बताया कि तेज रफ्तार एसयूवी ने स्कूल वैन में टक्कर मारी। मेरे कंधे में चोट लगी और हाथ में कई जगह शीशे चुभ गए। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें