फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: बेहटा गांव में तीसरे दिन भी भारी मात्रा में मिले पटाखे, पुलिस ने कराया डिस्पोज

Tue, 02 Sep 2025 08:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के गुडंबा थाने के बेहटा गांव में मंगलवार को दिनभर पुलिस छानबीन करती रही। वहीं, आरोपियों की तलाश में बाराबंकी में भी दबिश दी गई।
विज्ञापन
लखनऊ विस्फोट कांड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुडंबा के बेहटा व सेमरा गांव में हुए विस्फोट के तीसरे दिन भी पुलिस की छापेमारी जारी रही। मृतक आलम के एक रिश्तेदार की कॉस्मेटिक की दुकान से पुलिस ने तीन बोरे पटाखे बरामद किए। इसके अलावा पुलिस ने कुछ जगहों से पटाखों में प्रयोग होने वाला बारूद और पटाखों के खोल भी जब्त किए हैं। पुलिस ने बरामद पटाखों का डिस्पोज करा दिया है। इस मामले में दर्ज केस के आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ सकी है। आरोपियों की तलाश में बाराबंकी व अन्य कुछ जगहों पर दबिश भी दी गई।

विज्ञापन


एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मृतक आलम के एक रिश्तेदार की शानू कॉस्मेटिक नाम से दुकान में कुछ पटाखे रखे गए हैं। इस सूचना पर पुलिस की टीम ने दुकान का ताला खुलवा कर तीन बोरे पटाखे बरामद किए। उन्होंने बताया कि दुकान मालिक का नाम शानू बताया गया है। पुलिस उसके बारे में पता लगा रही है। इसके अलावा दिन भर पुलिस ने बेहटा गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया। कुछ जगहों से पुलिस को पटाखों में प्रयोग वाली सामग्री और खोल मिले। पुलिस ने सारे सामान को जब्त कर लिया।

ये भी पढ़ें - लखनऊ में विस्फोट: धमाके के बाद पकड़ी गईं तीन अवैध फैक्टरियां, कई गांवों में चला सर्च अभियान; बनी जांच कमेटी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: सात घंटे के अंदर राजधानी में दो धमाके, हर साल होती रही हैं मौतें; पुलिस की नाक के नीचे चल रहा है कारोबार


सुबह आंख खुली तो खेत व प्लाट में मिले पटाखे
पुलिस की सख्ती के बाद इलाके में चोरी छुपे पटाखों का काम करने वालों को कार्रवाई का डर सताने लगा है। यहीं वजह है कि रात के अंधेरे में अवैध धंधा करने वाले खेतों व खाली प्लाट में पटाखों को फेंक दे रहे हैं। मंगलवार सुबह भी गांव के कई खेतों व प्लाट में कुछ बोरियों में पटाखे मिले। कुछ जगहों पर रोड पर सुतली बम व अन्य सामान बिखरा हुआ मिला। पुलिस ने सभी को जब्त कर लिया है।

कुछ नए नाम सामने आए, जल्द बनाए जाएंगे आरोपी
एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि निलंबित चौकी इंचार्ज संतोष पटेल की तहरीर पर दर्ज हुए केस के आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सभी आरोपी घर छोड़कर भागे हुए हैं। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि आरोपियों के बाराबंकी में छिपे होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने वहां दबिश भी दी, पर आरोपी हाथ नहीं लगे। एसीपी ने बताया कि पुलिस को अपनी जांच में कुछ नए नाम पता चले हैं। उनकी भूमिका की पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही उन लोगों को भी केस में आरोपी बनाया जाएगा।

विज्ञापन

पटाखों को फेंकने से ग्रामीणों में दहशत

बेहटा गांव में रविवार को हुए विस्फोट के बाद ग्रामीण अब खेतों व खाली प्लाट में मिलने वाले पटाखों से खौफजदा है। लोगों का कहना है कि अंधेरा होता ही लोग पटाखे फेंक दे रहे हैं और ऐसे में फिर से कोई हादसा होने का डर है। रात को लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। लोगों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। कुछ लोगों ने कहा कि इतनी सख्ती के बावजूद भी अंधेरा होते ही पटाखों के अवैध कारोबार से जुड़े लोग पटाखे फेंक दे रहे हैं और पुलिस को भनक तक नहीं लग पा रही है।

घायलों की हालत बेहद नाजुक, इलाज जारी
पटाखों के विस्फोट में घायल हुए इरशाद और नदीम की हालत बेहद गंभीर बनी है। केजीएमयू के प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार ने बताया कि दोनों युवक आईसीयू में भर्ती है। डॉक्टरों की टीम पूरा प्रयास कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें