फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: जल संस्थान परिसर में बने गोदाम में आग, केमिकल के ड्रम में हुए धमाके

Thu, 30 May 2024 01:56 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

जल संस्थान परिसर में रात करीब 11.30 बजे गोदाम में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहां रखे केमिकल के ड्रमों में धमाके भी हुए। इसके चलते गोदाम के पीछे बस्ती व मकान में रहने वालों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
गोदाम में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजारखाला के ऐशबाग स्थित जल संस्थान परिसर में बने गोदाम में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। गोदाम में रखे केमिकल के ड्रमों में हुए धमाकों से अफरातफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य ने बताया कि जल संस्थान परिसर में सरकारी गोदाम है। रात करीब 11.30 बजे गोदाम में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहां रखे केमिकल के ड्रमों में धमाके भी हुए। इसके चलते गोदाम के पीछे बस्ती व मकान में रहने वालों में अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए।

सूचना पर बाजारखाला पुलिस और चौक फायर स्टेशन से दमकल की तीन गाड़ियां पहुंच गईं। इंस्पेक्टर ने बताया कि एक घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें