फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: संगीत शिक्षिका के बंद फ्लैट में लगी आग, कई फंसे, चार गाड़ियों से दो घंटे में पाया काबू

Fri, 20 Sep 2024 12:31 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

रात करीब नौ बजे बंद फ्लैट में रखे इन्वर्टर में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। फ्लैट में मौजूद लोग चीख पुकार करते हुए नीचे भागने लगे, पर धुआं भर जाने के कारण फंस गए। 
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वजीरगंज में बृहस्पतिवार को बारूदखाना स्थित पांच मंजिला एसए अपार्टमेंट के चौथे तल पर संगीत शिक्षिका मृदुला चटर्जी के बंद फ्लैट में आग लग गई। दमकल ने चार गाड़ियों की मदद से दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। सीएफओ मंगेश कुमार ने बताया कि धुंए के कारण कई लोग अपार्टमेंट में फंस गए थे। इन्हें टीम ने सुरक्षित निकाल लिया।

विज्ञापन


मृदुला कुछ समय पहले ही दुबई से आई हैं। रात करीब नौ बजे उनके बंद फ्लैट में रखे इन्वर्टर में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। फ्लैट में मौजूद लोग चीख पुकार करते हुए नीचे भागने लगे, पर धुआं भर जाने के कारण फंस गए। किसी तरह सभी पांचवें तल पर पहुंचे, जबकि नीचे रह रहे लोग बाहर निकल गए।

सूचना पर कुछ देर में एफएसओ चौक पुष्पेंद्र यादव अपनी टीम व चार गाड़ियों के साथ पहुंच गए। पहले स्मोक स्ट्रैक्टर लगाकर धुआं बाहर निकाला। फिर दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। हादसे में फर्नीचर व सामान जल गया।
विज्ञापन


गैस सिलिंडर से घर में लगाई आग, मां-पिता को जलाने की कोशिश
गाजीपुर में बुधवार देर रात एक बजे युवक ने गैस सिलिंडर से घर में आग लगा दी। आरोपी ने मां और पिता को जलाने की कोशिश की और पीटा भी। किसी तरह वृद्ध दंपती ने घटना की जानकारी पड़ोसी को दी। पड़ोसी ने दमकल और पुलिस को घटना की सूचना दी। हालांकि तब तक लोगों ने खुद ही आग बुझा ली। पड़ोसियों का आरोप है कि युवक आए दिन मां- पिता की पिटाई करता है। मामले की जानकारी डायल 112 में देने पर भी पुलिस ने कुछ नहीं किया। इंस्पेक्टर विकास राय के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से बीमार है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें