फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल और भी खूबसूरत होगा लखनऊ महोत्सव

Thu, 08 Aug 2013 01:19 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ महोत्सव इस बार भी लखनवी तहजीब, सांस्कृतिक विरासत व व्यंजन कला के माध्यम से पर्यटकों को लुभाएगा।
विज्ञापन


25 नवंबर से 5 दिसंबर तक आशियाना बंगला बाजार इलाके के सेक्टर एल पार्क में आयोजित होने वाले महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व समापन राज्यपाल करेंगे।

महोत्सव आयोजन की तैयारियों की शुरुआत बुधवार को मंडलायुक्त संजीव सरन की अध्यक्षता में लखनऊ महोत्सव समिति की बैठक के साथ हुई।

मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में कमिश्नर संजीव सरन ने बताया कि महोत्सव के समापन दिवस का खास आकर्षण आतिशबाजी का प्रदर्शन रहेगा।

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की थीम के लिए जन साधारण से विचार आमंत्रित किए जाएंगे।

आमंत्रित विचारों में से बेहतर थीम को चुना जाएगा। मंडलायुक्त ने बताया कि इस बार आयोजित महोत्सव में नि:सक्तजनों को नि:शुल्क प्रवेश दिए जाने का भी फैसला किया गया है।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद जिलाधिकारी अनुराग यादव ने महोत्सव की पूरी रूपरेखा समिति के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस बार महोत्सव के लेआउट में कुछ बदलाव किया जाएगा ताकि लखनऊ के पर्यटन को विश्व मानचित्र पर लाने के उद्देश्य को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेला स्थल पर अस्थायी पुलिस चौकी, अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र व अग्निशमन केंद्र की स्थापना होगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी, पुलिस अधीक्षक यातायात, एआरटीओ सहित अन्य कई विभागों के अधिकारी विशेषतौर पर उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें