लखनऊ। लखनऊ फॉल्कंस ने युवा क्लब को 2-0 से हराते हुए जिला फुटबॉल लीग के सुपरलीग चरण में पूरे अंक प्राप्त किए। मुकाबले के दोनों ही गोल खेल के दूसरे हाफ में हुए। इकाना फुटबॉल स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मुकाबले
का पहला हाफ बेहद संघर्षपूर्ण रहा। यहां दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे पर कई मूव बनाए लेकिन किसी भी टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली। दूसरे हाफ के शुरू होते ही शिवनाथ ने साथी खिलाड़ी के पास पर खूबसूरती से गोल में बदलते हुए लखनऊ फॉल्कंस को 1-0 से बढ़त दिलाई। एक गोल से पिछड़ने के बाद युवा क्लब के खिलाड़ियों ने हमलों की झड़ी लगा दी, लेकिन लखनऊ फॉल्कंस की सजग रक्षापंक्ति के आगे उनकी एक भी नहीं चली। इस बीच मंशाराम ने खेल के 65वें मिनट में गोल करते हुए लखनऊ फॉल्कंंस को 2-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद युवा क्लब के खिलाड़ी बेहतर तालमेल का प्रदर्शन नहीं कर सके और मुकाबला 0-2 से गंवा बैठे।दूसरी तरह फॉल्कंस के खिलाड़ियों ने अपनी बढ़त को कायम रखा और आसान जीत
के साथ लीग में पूरे अंक प्राप्त किए।
आज के मुकाबले
टेक्ट्रो लखनऊ रिजर्व बनाम युवा क्लब
लखनऊ फॉल्कन क्लब बनाम एक्स स्टूडेंट मेंस यूनाइटेड क्लब