वजीरगंज पुलिस ने बुधवार सुबह लग्जरी कार से घूम रहे फर्जी आईएएस को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पांच लग्जरी गाड़ियां, लाल-नीली बत्ती, सचिवालय पास, फर्जी आईडी कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी नोएडा सेक्टर 35 गरिमा विहार का रहने वाला सौरभ त्रिपाठी है।