केजीएमयू के सामुदायिक रेडियो स्टेशन- रेडियो गूंज की ओर से बुधवार को लखनऊ के सआदतगंज के मोअज्ज़म
केजीएमयू के सामुदायिक रेडियो स्टेशन- रेडियो गूंज की ओर से बुधवार को लखनऊ के सआदतगंज के मोअज्ज़म नगर में रूटीन इम्यूनाइजेशन पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। गूंज के अधिशाषी अधिकारी डॉ. केके सिंह ने बताया कि इस मौके पर प्रश्नोत्तरी, सर्जरी विभाग की तरफ से हेल्थ कैम्प (डॉ. आस्था, डॉ. ऐश्वर्या) और पैरामेडिकल के छात्रों की ओर से नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। रेडियो स्टेशन हेड शालिनी गुप्ता और आरजे अभिषेक शर्मा ने लोगों को रूटीन इम्यूनाइजेशन के फायदों के बारे में बताया। इस मौके पर डॉ. आशीष मौर्य, शगुन त्रिपाठी, दानिश खान, डॉ. मनोज शुक्ल, डॉ. आयुष गुप्ता, डॉ. अमिताभ, डॉ. तौहीद, डॉ. गीतांजलि सिंह मौजूद रहे।