फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : 20 फरवरी को लांच होगी एलडीए की नई आईटी सिटी योजना, लॉटरी के जरिए दिए जाएंगे प्लाट; जानिए प्रक्रिया

Wed, 21 Jan 2026 07:48 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ विकास प्राधिकरण की आईटी सिटी योजना 20 फरवरी को लॉन्च होगी। सुल्तानपुर रोड पर विकसित हो रही इस योजना में करीब 10 हजार भूखंड लॉटरी के जरिए आवंटित होंगे। पहले लैंड पूलिंग के तहत जमीन देने वालों को प्लाट मिलेंगे, इसके बाद आमजन के लिए पंजीकरण खुलेगा।
विज्ञापन
आईटी सिटी पार्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर रोड पर विकसित की जा रही एलडीए की आईटी सिटी योजना 20 फरवरी तक लांच हो जाएगी। योजना में करीब 10 हजार भूखंड विकसित किए जा रहे हैं। सबसे पहले भूखंड उन लोगों को आवंटित किए जाएंगे जिन्होंने योजना के लिए नि:शुल्क जमीन दी है। इसके बाद आम लोगों पंजीकरण खोला जाएगा। इस योजना के आने से करीब एक लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


आईटी सिटी योजना सुल्तानपुर रोड व किसान पथ से सीधे जुड़ती है। यह करीब 2660 एकड़ में विकसित की जा रही है। यहां पर 35 वर्ग मीटर,72 वर्ग मीटर 112 वर्ग मीटर से लेकर 200 वर्ग मीटर तक के भूखंड बनाए जा रहे हैं। योजना में जमीन लैंड पूलिंग के जरिए जुटाई जा रही है। 

जिसमें यह नियम है कि जमीन देने वाले को एलडीए 25 प्रतिशत विकसित जमीन देगा। जिससे में जमीन देने वाला का कई गुना फायदा अधिग्रहण के एवज में मिलने वाले मुआवजे की तुलना में है। बीस फरवरी को योजना लांचिंग के मौके पर उन किसानों को शामिल किया जाएगा जिनकी लैंडपूलिंग 26 जनवरी तक हो जाएगी। इसके बाद जो लैंडपूलिंग होगी उनको दूसरे फेज में लाॅटरी डालकर प्लाट आवंटित किए जाएंगे।

योजना में शामिल हैं यह गांव

योजना में जिन गांवों की जमीन शामिल है उनमें बक्कास, सोनई कंजेहरा, सिकंदरपुर अमोलिया, सिद्धपुरा, परेहटा, पहाड़ नगर टिकरिया, रकीबाबाद, मोहारी खुर्द, मोहारी कला, खुजौली और भटवारा गांव शामिल है।

योजना में यह होगा खास

  • 200 एकड़ ग्रीन बेल्ट के बड़े भू-भाग में गोल्फ सिटी बनाई जाएगी
  • 15 एकड़ क्षेत्रफल में फैली वाटर बॉडी योजना को पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाएगा।
  • योजना को किसान पथ से लिंक करने के लिए दो किमी लंबी कनेक्टिंग रोड बनाई जाएगी

 

इस तरह से मिलेगा प्लाट 

एलडीए के वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि आईटी सिटी योजना 20 फरवरी को लांच की जाएगी। सबसे पहले उनको लॉटरी के जरिए प्लाट आवंटित किए जाएंगे जिन्होंने योजना के लिए लैंडपूलिंग नीति के तहत जमीन दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें