फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: पत्नी ने गले में लगाया फंदा...फिर पति को भेजी फोटो, घबराकर घर आया तो लटकी मिली लाश

Wed, 21 Jan 2026 07:44 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के चिनहट स्थित स्वप्नलोक कॉलोनी में महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका ने जान देने से पहले पति को अपनी फोटो व्हाट्सएप पर भेजी थी। शुरुआती जांच में पति की शराब की लत और पारिवारिक कलह को कारण माना जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिनहट के स्वप्न लोक कॉलोनी निवासी पुनीता पाठक (40) गले में फंदा लगाया और फोटो व्हाट्सएप पर पत्नी सतीष को भेज दी। फोटो देख सतीष भागकर घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। किसी तरह लोगों की मदद से उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो पत्नी को फंदे से लटका पाया। वह पत्नी को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मूल रूप से बिहार गोपालगंज निवासी सतीष पाठक परिवार संग रहते हैं। वह टाटा टेल्को में टेक्नीशियन पद पर नौकरी करते हैं। सतीष के अनुसार उनकी ससुराल में 5 फरवरी को पत्नी की भतीजी की शादी है। सोमवार को वह पत्नी के साथ खरीदारी करने गए थे।

पत्नी को घर छोड़कर वह चले गए। कुछ देर के बाद शव शराब पीकर घर लौटे तो पत्नी से कहासुनी। उन्होंने बताया कि इस बीच बेटा बाथरूम के बाहर फिसल कर गिर पड़ा था, उसके हाथ में चोट लग गई थी। डॉक्टर को दिखाने को लेकर पत्नी में कुछ नोकझोंक हुई। किसी तरह रात कटी।

पति ड्यूटी पर गया था

मंगलवार सुबह सतीश ड्यूटी पर चला गया। थोड़ी देर बाद दोनों बच्चे स्कूल चले गए। घर पर पुनीता अकेली थी। दोपहर करीब 1:30 बजे उन्होंने पति को गले में फंदा डाले हुए फोटो व्हाट्सएप पी भेजी। पत्नी की फोटो देख सतीष के हाथ-पैर फूल गए। वह भागते हुए घर पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

विज्ञापन


काफी आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला। लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंचे तो पुनीता को पंखे के सहारे दुपट्टे से लटका देखा। लोगों की मदद सतीष पत्नी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुनीता के परिवार में एक बेटा शिखर व बेटी शगुन हैं।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि पुनीता के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। अभी कोई आरोप नहीं है। शुरुआती जांच में आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें