कमांड सेंटर के औचक निरीक्षण के दौरान डीएम अभिषेक प्रकाश
- फोटो : अमर उजाला
हैलो... इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से डीएम अभिषेक प्रकाश बोल रहा हूं, आप रेणुका जी बोल रही हैं। होम आइसोलेशन में आपका स्वास्थ्य कैसा है। मेडिसिन किट प्राप्त हुई या नहीं? कॉल के बाद जांच को पहुंची टीम ने कोई पैसा तो नहीं लिया?
शुक्रवार को कमांड सेंटर के औचक निरीक्षण को पहुंचे डीएम ने कुछ इसी अंदाज में पब्लिक ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं का रियलिटी चेक किया।
रायबरेली रोड निवासी रेणुका पाल को तो पहले इस बात का भरोसा ही नहीं हो पाया कि डीएम उनका हालचाल ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें दवा की किट प्राप्त हो गई है। साथ ही निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कॉल करके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी लगातार पूछी जा रही है।
डीएम ने अलग-अलग नंबरों पर कॉल कर एंबुलेंस, हॉस्पिटल एडमिशन, डोर स्टेप मेडिसिन डिलीवरी इत्यादि कार्यों से जुड़ी सेवाओं को कॉलिंग एजेंट बनकर खुद परखा। इस दौरान कुछ लोगों ने एंबुलेंस आने में काफी देरी होने और फिर हॉस्पिटल एडमिशन में भी लंबे इंतजार की परेशानी बताई।