आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील कुमार गौतम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। गौतम पर दिल्ली अंचल के प्रोजेक्ट मैनेजर रहते हुए घपले करने और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
विज्ञापन
मामले में शासन ने 31 मई 2019 को जांच के आदेश दिए थे। विजिलेंस ने खुली जांच में आरोपों को सही पाया। शासन द्वारा तय की गई अवधि में सुनील कुमार गौतम की सभी स्रोतों से कुल आय 41,56,122 रुपये थी। जबकि उक्त अवधि का उनका खर्च 54,86243 रुपये था। यानी प्रारंभिक जांच में उनकी संपत्ति 13,30,121 रुपये अधिक पाई गई। इस आय के बारे में गौतम विजिलेंस के अधिकारियों को संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद विजिलेंस के मेरठ सेक्टर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया।