फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : कार में मिले 60 लाख के हीरे व सोने के गहने, पुलिस व एफएसटी ने तीन को हिरासत में लिया

Tue, 01 Feb 2022 07:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

एसीपी काकोरी आशुतोष कुमार सिंह के मुताबिक राजस्थान निवासी व्यापारी आशीष कुमार मित्तल इनोवा से लखनऊ आ रहे थे। पारा पुलिस व फ्लाइंग स्क्वायड टीम (एफएसटी) ने आगरा एक्सप्रेस वे पर के नहर के पास एसयूवी रोककर पड़ताल की तो 60 लाख रुपये के सोने व हीरे के जेवर बरामद हुए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में पारा पुलिस व एफएसटी टीम ने सोमवार देर रात चेकिंग के दौरान एक कार से 60 लाख रुपये के हीरे व सोने के जेवरात बरामद किए। संयुक्त टीम ने आगरा एक्सप्रेस वे नहर के पास से राजस्थान नंबर की एक एसयूवी से यह बरामदगी की। जेवरात आगरा के कारोबारी के बताए गए, जिसका बिल नहीं दिखा सके।

विज्ञापन


एसीपी काकोरी आशुतोष कुमार सिंह के मुताबिक राजस्थान निवासी व्यापारी आशीष कुमार मित्तल इनोवा (आरजे 14 यूएच 0899) से लखनऊ आ रहे थे। पारा पुलिस व फ्लाइंग स्क्वायड टीम (एफएसटी) ने आगरा एक्सप्रेस वे पर के नहर के पास एसयूवी रोककर पड़ताल की तो 60 लाख रुपये के सोने व हीरे के जेवर बरामद हुए। इनके पेपर मांगे गए तो व्यापारी आशीष कुमार मित्तल नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने इन्हें जब्त कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक पारा  दधिबल तिवारी और एफ एसटी प्रभारी विनोद कुमार गौतम की टीम के मुताबिक व्यापारी के पास हीरे से बने गले के हार, अंगूठी, कान के झुमके सहित दर्जनों कीमती जेवरात बरामद हुए हैं। मामले में पुलिस ने राजस्थान के अरमेर रोड जयपुर निवासी कारोबारी आशीष मित्तल के साथ जयपुर के जितेंद्र व दीपक दुलारिया को हिरासत में लिया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। बरामदगी के संबंध में आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि ये कारोबारी लखनऊ में किसे जेवरात की आपूर्ति करने आ रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें