फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: पांच अप्रैल से बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री सुनाएंगे श्री राम कथा, जानिए समय और स्थान

Sun, 24 Mar 2024 08:19 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

बागेश्वर धाम से मशहूर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पांच अप्रैल से नौ अप्रैल तक लखनऊ के वृंदावन योजना में रामकथा सुनाएंगे। 
विज्ञापन
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वरधाम वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से राम कथा सुनने को लखनऊ तैयार है। पांच अप्रैल से नौ अप्रैल तक वे लखनऊ में प्रवास करेंगे। आवास विकास परिषद वृंदावन योजना मैदान लखनऊ में लगातार पांच दिन तक राम कथा अमृत महोत्सव का आयोजन होगा।
विज्ञापन


अखिल भारतीय श्री राम नाम जागरण मंच की ओर से कथा का आयोजन किया जा रहा है। ये जानकारी मीडिया प्रभारी अभिलाष भट्ट ने दी। इस आयोजन  500 से ज्यादा स्वयं सेवक जुटेंगे। संस्था के संरक्षक राजन त्रिवेदी ने बताया कि समस्त भक्तों के लिए 24 घंटे रसोई का संचालन होगा। उक्त कार्यक्रम में लखनऊ व आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा जल्द प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें