डीजीपी डीएस चौहान ने 29 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसा चिन्ह देने का निर्णय लिया है। सम्मानित होने वाले सभी पुलिसकर्मियों को आगामी 28 मार्च को पुलिस मुख्यालय में आमंत्रित किया गया है, जहां डीजीपी खुद उनको प्रशंसा चिह्न देंगे।
प्रशंसा चिन्ह के लिए चुने गए कर्मियों में जालौन के एसपी डॉ. ईरज राजा, हमीरपुर की एसपी दीक्षा शर्मा, प्रतापगढ़ के एसपी सतपाल, गाजियाबाद कमिश्रनरेट में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह, मथुरा में तैनात अभियोजन अधिकारी अलका शर्मा, प्रतापगढ़ में तैनात विशेष लोक अभियोजक देवेश चंद्र त्रिपाठी, शाहजहांपुर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह, गाजियाबाद कमिश्नरेट में तैनात निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा, सचिन मलिक, मथुरा में तैनात निरीक्षक अरुण पंवार, वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात उप निरीक्षक अनिल सिंह, बाराबंकी में तैनात उप निरीक्षक जग प्रसाद, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात उप निरीक्षक नीशू चौधरी, राम अवध यादव, मेवालाल, प्रतापगढ़ में तैनात उप निरीक्षक धीरेंद्र ठाकुर, 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी में तैनात पीसी प्रशिक्षक धीरेंद्र कुमार पांडेय, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात मुख्य आरक्षी संदीप कुमार, परमेश्वर कुशवाहा, गाजियाबाद कमिश्नरेट में तैनात महिला आरक्षी रीना सैनी, पुलिस रेडियो मुख्यालय के प्रधान परिचालक अमित कुमार सिंह, वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात आरक्षी शनी यादव, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात आरक्षी रमेश, दिलीप, प्रयागराज कमिश्नरेट में तैनात आरक्षी आलोक कुमार मिश्रा, 35वीं वाहिनी पीएसी में तैनात आरक्षी विनय कुमार पांडेय, आगरा कमिश्नरेट में तैनात आरक्षी निकेंद्र मलिक, फैजाबाद में तैनात आरक्षी नंदिनी यादव व सुल्तानपुर में तैनात आरती पाल सिंह शामिल हैं।