फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: अकबरनगर का एक हिस्सा बन गया मैदान, अब दूसरे इलाके में गरज रहे बुलडोजर

Fri, 14 Jun 2024 12:09 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अकबरनगर द्वितीय में चार दिनां में 395 दुकान-मकान तोड़ दिए गए हैं। अब अकबरनगर प्रथम में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। अकबरनगर द्वितीय मैदान बन गया है।
विज्ञापन
अकबरनगर में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुकरैल रिवर फ्रंट के दायरे में आ रहे अकबरनगर द्वितीय में अवैध निर्माण ढहाने के बाद बृहस्पतिवार शाम अकबरनगर प्रथम में अभियान शुरू हो गया। यहां पहले दिन 54 मकान-दुकान पर बुलडोजर चला। इससे पहले अकबरनगर द्वितीय में अभियान के चौथे दिन 83 अवैध निर्माण ढहाए गए। यहां तोड़े गए मकान-दुकान की संख्या 395 हो गई है। इस जगह पर महज दो निर्माण बचे हैं।

विज्ञापन


अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि अकबरनगर प्रथम में 850 अवैध दुकानें व मकान हैं। बंधे की ओर से कार्रवाई शुरू हुई है। निर्माण जल्द तोड़ने के लिए पोकलेन, जेसीबी की संख्या बढ़ाई जाएगी। इससे पहले सुबह 7:35 बजे एलडीए वीसी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त डॉ. इंद्रजीत सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ अकबरनगर प्रथम की एक-एक गली में मार्च किया और लोगों को 24 घंटे में घर खाली करने की चेतावनी दी। यहां की बिजली भी काट दी गई। इसके बाद परिवार गृहस्थी का सामान लेकर बसंतकुंज योजना के प्रधानमंत्री आवासों में पहुंचने लगे। शाम तक 70 फीसदी अकबरनगर प्रथम खाली हो चुका था।

ये भी पढ़ें - हार पर भाजपा में रार: हारे उम्मीदवारों ने बंद लिफाफे में सबूत समेत बताई वजह, इन जातियों ने बनाई चुनाव से दूरी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: पुलिस के पद आउटसोर्स करने के मुद्दे ने पकड़ा तूल, प्रियंका-अखिलेश ने लगाए आरोप, पुलिस कराएगी जांच


अकबरनगर द्वितीय हो गया मैदान
चार दिन की मेहनत के बाद प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार शाम अकबरनगर द्वितीय को मैदान बना दिया। यहां सिर्फ दो अवैध निर्माण अभी भी खड़े हैं, जिनमें एक धार्मिक स्थल और दूसरा मदरसा है। मदरसे में बच्चे व धार्मिक स्थल में ग्रंथ होने के कारण इन्हें अभी नहीं तोड़ा जाएगा। अकबरनगर द्वितीय में 400 से ज्यादा अवैध मकान व दुकानें थीं। मदरसे के शिक्षकों ने शिविर कार्यालय में वीसी से मुलाकात कर कार्रवाई से पहले 600 से ज्यादा बच्चों को शिफ्ट करने की मांग की। उनके निर्देश पर इसका सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन


हिंदू महिलाओं ने मांगे अलग घर
अकबरनगर से विस्थापित हिंदू महिलाओं ने वीसी व अपर जिला मजिस्ट्रेट राकेश से मुलाकात कर अलग अपार्टमेंट में फ्लैट मुहैया कराने का अनुरोध किया है। अफसरों ने इसका आश्वासन दिया। अकबरनगर के 892 आवंटियों को पीएम आवास का कब्जा दिया जा चुका है।

30 से ज्यादा अवैध निर्माण ढहाए
एलडीए के उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी का कहना है कि अदालत के आदेश पर अकबरनगर प्रथम में भी अवैध दुकान, मकान तोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। रात आठ बजे तक 30 से ज्यादा अवैध निर्माण को गिराया जा चुका है। दो दिन में अकबरनगर प्रथम मैदान हो जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें