फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: निवेश के नाम पर साइबर जालसाजों ने दो से ठगे 34.85 लाख रुपये, मोटा मुनाफा दिलाने का किया था वादा

Thu, 26 Feb 2026 10:54 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

साइबर ठगों ने निवेश में मोटा मुनाफा दिलाने का वादा किया था। निवेश की रकम वापस मांगने पर जालसाज टालमटोल करने लगे। दोनों पीड़ितों ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर जालसाजों ने निवेश के नाम पर दो लोगों 34.85 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का शिकार हुए पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। इंदिरानगर के सेक्टर-11 निवासी इंदल बहादुर सिंह के अनुसार वह शारीरिक रूप से पूरी तरह दिव्यांग हैं। कुछ माह पहले आरवी सिंह नाम की युवती ने उनको व्हाट्सएप से संपर्क किया और ट्रेडिंग करने की बात कही। युवती ने इंदल को ट्रेडिंग पर मोटा मुनाफा दिलाने की बात कही।

विज्ञापन


युवती की बातों में आकर इंदल निवेश के लिए राजी हो गए। धीरे-धीरे करके जालसाजों ने इंदल बहादुर सिंह से 29.59 लाख रुपये ठग लिए। निवेश की रकम वापस मांगने पर जालसाज टालमटोल करने लगे। छानबीन करने पर उनको पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है। अब उन्होंने साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें - वीजा में दिक्कत, ब्रिटेन नहीं जा पाए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जर्मनी से वापस लौटे
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा ने 11 जिलाध्यक्षों का किया एलान, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की पदाधिकारियों की सूची
विज्ञापन


इसके अलावा कृष्णानगर के कालूवीर मंदिर के पास रहने वाले मोहित भसीन रेल मंत्रालय में कार्यरत हैं। उनके मुताबिक सिमरन सिंह नाम की एक युवती से फेसबुक के माध्यम से उनकी कुछ वक्त पहले दोस्ती हुई थी। सिमरन ने क्रिप्टो के बारे में जानकारी दी और निवेश करने पर अच्छा रिटर्न मिलने की बात कही। 

सिमरन की बातों में आकर मोहित ने 526776 रुपये निवेश कर दिए। बाद में उनको छानबीन में पता चला कि उनके साथ ठगी की गई है। 21 फरवरी को मोहित ने साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना बृजेश यादव ने बताया कि जिन खातों में रुपये ट्रांसफर किए गए, उसके बारे में बैंक से जानकारी जुटाई जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें