फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब निजी अस्पतालों में भर्ती हो सकेंगे मरीज, पूरे करने होंगे ये मानक

Tue, 05 May 2020 11:23 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में अब निजी अस्पताल व जांच केंद्रों को शुरू करने के आदेश दे दिए गए हैं। हालांकि यहां कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन करना होगा। कोई भी निजी सेंटर इसमें लापरवाही बरतेगा तो उसे बंद कर पंजीकरण रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने नर्सिंग होम एसोसिएशन संग बैठक करके अस्पतालों व जांच सेंटर खोलने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने आदेश भी जारी कर दिया है। मरीजों की सुविधा के लिए प्रशासन ने निजी सेंटर को शुरू करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन

इमरजेंसी में बनेगा आइसोलेशन वार्ड

सभी निजी अस्पतालों की इमरजेंसी में एक आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा। किसी भी मरीज को संदिग्ध मानकर पहले सीधे इसी वार्ड में भेजा जाएगा।

स्टाफ को एन-95 मास्क व पीपीई किट पहनकर जांच करनी होगी। ऑपरेशन के लिए अलग से कोविड ओटी बनानी होगी। तीमारदार संग मरीज के लिए ट्रिपल लेयर मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

ये मानक पूरे करने होंगे 
 - अस्पताल के गेट पर आने वाले हर व्यक्ति को मास्क लगाना होगा।
 - सैनिटाइजर व साबुन से हाथ धुलवाने की व्यवस्था करनी होगी।
 - प्रवेश द्वार पर स्क्रीनिंग समेत अन्य मानकों को पूरा करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें