फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह समेत यूपी की आठ विभूतियों को पद्म अलंकरण, सीएम योगी ने दी बधाई

Thu, 26 Jan 2023 12:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की आठ विभूतियों को देश के शीर्ष नागरिक सम्मान 'पद्म अवार्ड' से अलंकृत किए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री योगी  आदित्यनाथ ने प्रसन्नता व्यक्त की है और विभूषित हस्तियों को बधाई दी है। 

विज्ञापन


बुधवार को वर्ष 2023 के लिए पद्म अवार्ड सूची घोषित होने पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। मुख्यमंत्री ने लिखा "आज प्रतिष्ठित 'पद्म पुरस्कार' से सम्मानित होने वाली उ.प्र. की सभी आठ विभूतियों का हृदय से अभिनंदन! विभिन्न क्षेत्रों में आप सभी के उत्कृष्ट योगदान ने प्रदेश को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पटल पर गौरवभूषित किया है। लक्ष्य के प्रति आप सभी का समर्पण अनुकरणीय है। आप सभी को बधाई!

बता दें कि उत्तर प्रदेश की आठ हस्तियों को इस बार देश के शीर्ष नागरिक सम्मान 'पद्म अवार्ड' से सम्मानित किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को (मरणोपरांत) 'पद्म विभूषण' से अलंकृत किया जाएगा, जबकि साहित्य अकादेमी के पूर्व अध्यक्ष प्रो.विश्वनाथ प्रसाद तिवारी सहित कला, साहित्य व शिक्षा, मेडिसिन, विज्ञान तथा सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाली सात हस्तियों को 'पद्म श्री' अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पद्म अवार्ड से अलंकृत होंगी उत्तर प्रदेश की यह विभूतियां...

पद्म विभूषण:
● मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत)

पद्म श्री
● राधाचरण गुप्ता- साहित्य और शिक्षा 
● दिलशाद हुसैन- कला
● अरविंद कुमार- साइंस और इंजीनियरिंग  
● उमा शंकर पांडेय- सामाजिक कार्य
● मनोरंजन साहू- मेडिसिन 
● विश्वनाथ प्रसाद तिवारी- साहित्य और शिक्षा
● ऋत्विक सान्याल- कला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें