फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: UP डायल 112 के 116 कर्मी होंगे सम्मानित, दूसरों की मदद के लिए कॉल करने वालों का भी होगा सम्मान

Wed, 25 Jan 2023 08:11 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

गणतंत्र दिवस के अवसर पर यूपी 112 मुख्यालय के 116 कर्मी व दूसरों की मदद के लिए 112 पर कॉल करने वाले 75 नागरिकों को सम्मानित किया जायेगा।
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस के अवसर पर अशोक कुमार सिंह अपर पुलिस महानिदेशक यूपी 112 द्वारा यूपी 112 मुख्यालय के 116 कर्मी व दूसरों की मदद के लिए 112 पर कॉल करने वाले 75 नागरिकों को सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही प्रदेश के प्रत्येक जनपद से रिस्पांस टाइम व सराहनीय कार्य के आधार पर एक-एक पीआरवी का चयन किया गया है। रिस्पांस टाइम व सराहनीय कार्य के आधार पर प्रदेश भर से कुल 689 पीआरवी कर्मियों को पुलिस लाइन में सम्मानित किया जायेगा।

विज्ञापन


चार कर्मियों को मिलेगा पुलिस महानिदेशक का सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह
यूपी 112 के 'मुख्यालय में तैनात उपनिरीक्षक नन्दलाल, उपनिरीक्षक लेखा रविन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार तथा रेडियो उपनिरीक्षक करुणा शंकर सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान व भारत सरकार गृह मंत्रालय 2018 का अति उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह भी प्रदान किया जायेगा।

दूसरों की मदद के लिए यूपी 112 पर कॉल करने वाले 75 नागरिकों का होगा सम्मान
यूपी 112 पर एक फोन कॉल करके दूसरों की जान बचाने वाले प्रदेश भर के 75 आम नागरिकों को अशोक कुमार सिंह अपर पुलिस महानिदेशक यूपी 112 द्वारा 26 जनवरी को सम्मानित किया जायेगा। जागरुक कॉलर को यह सम्मान उनके द्वारा यूपी 112 को दूसरों की मदद/जीवन रक्षण के लिए दी गई सूचना के लिए दिया जायेगा। नागरिकों को प्रोत्साहन हेतु यूपी 112 द्वारा उन्हीं के जनपदों में पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र व पीआरवी का प्रतीकात्मक माडल प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें