सुबह 6 बजे से बिजली गुल, चार घंटे तक सिर्फ अनुमान और इंतज़ार
लखनऊ । राजधानी के चौक डिवीज़न के नादान महल उपखण्ड क्षेत्र में करीब 500 घरों की बिजली सुबह 6 बजे से भूमिगत फाल्ट होने से ठप हो गई। लेकिन सवाल फाल्ट से बड़ा उस व्यवस्था पर खड़ा होता है, जिसने परिवारों को भीषण गर्मी में घंटों तक असहाय छोड़ दिया।
आरोप यह है कि फाल्ट आने के बाद शुरुआती कई घंटे समस्या को समझने और स्थान तलाशने में ही निकल गए।
लोगो ने बताया कि असरफाबाद में रविवार सुबह अचानक बिजली फेल हो गई । उपकेंद्र पर शिकायत की गई तो 4 घंटे बाद पता चला भूमिगत केबल में फाल्ट आ गया। 4 घंटे के बाद फाल्ट को खोजने की पहल शुरू हुई जब फाल्ट मिला। तब उसे बनाकर शाम करीब 7:30 बजे बिजली चालू कर सके। 13 घंटे से ज्यादा बिजली ठप होने के कारण परिवार की लोग बहुत परेशान हुए और पीने के पानी तक को तरस गए लोगों ने खरीद कर पानी पिया खास तौर पर सार्वजनिक अवकाश के दिन इस बिजली संकट से तमाम् काम प्रभावित हुए। अधिशासी अभियंता आनंद प्रकाश वर्मा ने बताया कि भूमिगत केबल काफी जर्जर होने के कारण उसको सही करने में समय लगा जिसके कारण उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति समय से नहीं करा सके।