फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 48 घंटे बाद बिजली कटौती से मुक्त हुए 25000 उपभोक्ता

विज्ञापन
जले ट्रांसफार्मर को क्रेन से हटाते हुए कर्मचारी
विज्ञापन

विज्ञापन


अहिबरनपुर उपकेंद्र का जला पावर ट्रांसफार्मर हटा, नया लगा

लखनऊ। अहिबरनपुर उपकेंद्र के 25000 बिजली उपभोक्ता 48 घंटे के बाद संकट से उबर पाए। इस उपकेंद्र पर शुक्रवार आधी रात करीब 12 बजे 15 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके कारण हर एक घंटे पर एक फीडर से 1500 से 2000 लोगों की बिजली कटौती की जा रही थी। अधिशासी अभियंता पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार दोपहर 3:30 बजे क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को हटाकर दूसरा 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाकर उसे चार्ज
विज्ञापन

करके रात 11 बजे इस ट्रांसफार्मर से उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि उपकेंद्र की क्षमता 50 एमवीए की है ।
जहां पर 10 -10 एमवीए के तीन और 15 एमवीए व 5 एमवीए का एक-एक पावर ट्रांसफार्मर लगे थे। इनमें से 15 एमवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। उधर उपभोक्ताओं ने बताया कि सीतापुर रोड, नवीन फल सब्जी मंडी, त्रिवेणी नगर, ब्रह्मनगर, खदरा ,इरादत नगर ,मसालची टोला ,मोहन मेकिंग रोड, बांसमंडी आदि इलाकों के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें