लखनऊ। राजाजीपुरम के पाल तिराहा उपकेन्द्र पर कार्य कर रहे जितेंद्र सिंह, व अर्जुन सिंह अकुशल श्रमिक की बिना किसी कारण मनमाने तरीके से फेस आई डी लॉक कर दी गई । सोमवार को इसके विरोध में संविदा कर्मचारी अधिशासी अभियंता से मिलने गए तो उन्होंने सबको खदेड़ दिया। मगर, जब संविदा कर्मचारियों ने हंगामा करके बवाल शुरू किया तो उनको बुलाकर उनकी बात सुनी।