राजधानी में किसी भी उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर, केबल के एवज में नहीं देना शुल्क
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। राजधानी में उपभोक्ताओं के पुराने मीटर को हटाकर नए स्मार्ट मीटर को नि:शुल्क लगाने का काम चल रहा है। इस दौरान उपभोक्ता का सर्विस केबल भी बदला जा रहा है। किसी भी उपभोक्ता को इस सर्विस केबल एवं स्मार्ट मीटर के एवज में भी कोई शुल्क इंटेली स्मार्ट कंपनी के कर्मियों को नहीं देना है।
लखनऊ मध्य जोन के अधीक्षण अभियंता कलेक्शन मुकेश त्यागी ने बताया कि राजाजीपुरम, ऐशबाग, सहादतगंज, नक्खास, नादान महल रोड, अमीनाबाद, हजरतगंज, अर्जुनगंज, हुसैनगंज, ठाकुरगंज, चौक, बालागंज, चौपटिया, वजीरगंज, चारबाग, नाका एवं गणेशगंज आदि इलाकों में यदि कंपनी के किसी भी कर्मचारी के द्वारा, स्मार्ट मीटर, नट-बोल्ट, क्लैम्प, सर्विस केबल आदि के लिए शुल्क की मांग की जाए तो उनके मोबाइल नंबर 9415901393 पर शिकायत कर सकते हैं। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि उनकी इस शिकायत गोपनीय रखते हुए कंपनी कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यहां भी बदल रहे स्मार्ट मीटर
चिनहट, गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार, इंदिरानगर, कल्याणपुर, विकासनगर, मड़ियांव, जानकीपुरम, अलीगंज, सीतापुर रोड, जानकीपुरम विस्तार, त्रिवेणीनगर, खदरा, फैजुल्लागंज, दाउदनगर, महानगर, निरालानगर, डालीगंज, मुकारिमनगर, कृष्णानगर, आशियाना, एलडीए कॉलोनी, सरोजनीनगर, आलमबाग सहित सभी ग्रामीण क्षेत्रों में भी नि:शुल्क स्मार्ट मीटरों को बदला जा रहा है।