संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। काकोरी क्षेत्र के सरोसा भरोसा उपकेंद्र के तहत अजीतन खेड़ा गांव में चोर 11 हजार वोल्ट के भरोसा फीडर संबंधित निजी नलकूप के 400 मीटर एबी केबल काट करके चोरी कर ले गए। यानी नौ स्पेन ( नौ पोल के बीच की दूरी ) के एबी केबल के चोरी होने की घटना 17 नवंबर आधी रात करीब 2:30 बजे होने की सामने आई। इस घटना से दो किसानों के नलकूप की बिजली ठप हो गई थी। हालांकि, यह बिजली वैकल्पिक स्रोत से शनिवार को चालू कर दिया गया।
जेई नितिन चौधरी के अनुसार 250 केवीए ट्रांसफॉर्मर से निकलने वाली एबी केबल चोरी होने से विभाग को 3,07,076 रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया विगत 28 नवंबर देर शाम चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।