फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिरहाना में 400 परिवारों की 22 घंटे बिजली गुल, पानी की पाइप फटने से फॉल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यूपीआईएल उपकेंद्र इलाके में बुधवार आधी रात 12:30 से बृहस्पतिवार 10:30 बजे रहा संकट

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। यूपीआईएल उपकेंद्र के तहत बिरहाना पार्क के पास करीब 400 परिवारों की 22 घंटे तक बिजली गुल रही जिससे पानी को तरस गए। यह बिजली संकट पानी की पाइप फटने के कारण उत्पन्न हुआ। हालांकि, बृहस्पतिवार रात करीब 10:30 बजे तक बिजली एवं जलकल कर्मी जुट रहे तब बिरहाना को रोशन कर पाए।
विज्ञापन


रेजीडेंसी खंड के एक्सईएन जय प्रकाश के मुताबिक बुधवार आधी रात करीब 12:30 बजे अचानक बिरहाना फीडर में फॉल्ट आ गया। रात को ही बंद बिजली को चालू करने की कोशिश शुरू हुई तो पता चला कि भूमिगत केबल के नीचे जलापूर्ति की पाइप फट गई जिससे बॉक्स में धमाका होने बिजली ठप हुई है। इससे बिरहाना के 400 केवीए एवं 250 केवीए के दो ट्रांसफार्मर से जिन उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होती थी वह ठप हो गई। जबकि अन्य ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति कर दी गई। जलकल कर्मियों की मौजूदगी में खोदाई शुरू हुई तो गड्ढे में लबालब पानी भर गया। इसके बाद जलकल कर्मियों ने क्षतिग्रस्त पाइप को बदलने का काम शुरू किया। बुधवार रात से ही दोनो विभागों के इंजीनियर एवं कर्मचारी बंद बिजली को चालू करने के लिए बृहस्पतिवार रात तक जूझते रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें