फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हस्तशिल्प कला महोत्सव 19 नवंबर से, हनी सिंह के सुरों से सजेगी शाम

विज्ञापन
मशहूर सिंगर योयो हनी सिंह
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना के स्मृति उपवन में 28 राज्यों की हस्तशिल्प कलाओं का प्रदर्शन होगा। लोग पारंपरिक लजीज व्यंजन का स्वाद ले सकेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। दरअसल 19 से 25 दिसंबर के बीच उपवन में हस्तशिल्प महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजक अरुण प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को इस बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


महोत्सव के बारे में क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा आयोजन का उद्देश्य युवाओं को भारतीय कला–संस्कृति से जोड़ना और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है। साथ ही उत्तर प्रदेश को ‘सांस्कृतिक राजधानी’ के रूप में प्रस्तुत करना है। महोत्सव में 22 नवंबर को देश के मशहूर गायक हनी सिंह अपनी गायकी से समा बांधेंगे। ये कार्यक्रम निशुल्क होगा। कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लगेगा। इसके अलावा महोत्सव में रोजाना देशभर से आए कलाकार लोकनृत्य, शास्त्रीय संगीत, लोककलाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन व बिक्री का मौका भी मिलेगा। जिससे ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें