फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली चोरी के 2.40 लाख जुर्माना जमा नहीं कर रहा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कूड़ाघर की कटी बिजली को चालू कराने का दबाव बना रहे कर्मचारी

अगस्त में कटे कनेक्शन के 4.50 लाख रुपये का कर दिया भुगतान


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। गोमतीनगर के शहीद पथ किनारे स्थित आधुनिक कूड़ाघर मे आठ सितंबर को पकड़ी गई बिजली चोरी का जुर्माना नगर निगम जमा नहीं कर रहा है। उधर, नगर निगम की तरफ से कर्मचारी जुर्माना जमा कराए बिना ही कटी बिजली को जोड़ने की पैरवी की जा रही है। हालांकि, जिम्मेदारों ने बिना जुर्माना जमा कराए बिजली कनेक्शन करने से इंकार कर दिया है।

अभियंताओं ने बताया कि कूड़ाघर पर 4.50 लाख रुपये के बकाये बिल पर अगस्त में ही बिजली काटी गई थी। इस संबंध में नगर निगम को नोटिस भी जारी किया गया था। मगर, बकाया बिल जमा कराए बिना ही गुपचुप तरीके से बिजली को जोड़कर कूड़ाघर में काम शुरु कर दिया गया था। इस कारस्तानी को नगर निगम के स्ट्रीट लाइट के कर्मियों ने अंजाम दिया। उपकेंद्र पर सूचना पहुंची तो जूनियर इंजीनियर ने छापा डालकर बिजली चोरी पकड़ी और कनेक्शन काट केबल उखाड़ लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


2.40 लाख बना जुर्माना

10 किलोवाट की बिजली चोरी जुर्माना करीब 2.40 लाख रुपये बना है। इसमें 2 लाख रुपये तो बिजली चोरी और 40 हजार रुपये शमन शुल्क के शामिल हैं। शमन शुल्क पॉवर कॉरपोरेशन के अलग खाते में जमा होता है। इस शुल्क के जमा होने पर ही बिजली थाना में दर्ज मुकदमा खत्म होता है। मगर, ठेकेदार के द्वारा 2.40 लाख रुपये जमा करने को राजी नहीं है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें