कैंसर संस्थान में सेवा पखवाड़ा के तहत 21 यूनिट रक्तदान
कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के ब्लड बैंक की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित रक्तदान शिविर में सोमवार को 21 यूनिट रक्तदान हुआ। कैंसर संस्थान के निदेशक प्रो.एमएलबी भट्ट ने रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनको प्रशस्ति पत्र प्रदान किए और उनको निरंतर रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया| शिविर में संस्थान के कर्मचारियों तथा डॉक्टरों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।