राजधानी में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात गिरजेश कुमार चौधरी को सोमवार शाम दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें तुरंत आलमबाग स्थित अवध नर्सिंग होम ले जाया गया जहां से बाद में केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी में भेज दिया गया।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने देर रात बताया कि फिलहाल चिकित्सकों ने एंजियोग्राफी के बाद सिटी मजिस्ट्रेट की हालत को खतरे से बाहर बताया है।
उन्होंने बताया कि तीन साल पहले भी गिरजेश चौधरी को हार्ट संबंधी परेशानी हो चुकी है। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट को दिल का दौरा पड़ने की जानकारी मिलते ही एडीएम प्रशासन एसपी गुप्ता व एडीएम पूर्वी वैभव मिश्रा देर शाम लारी पहुंचे।