आज आएंगे सांसद वरुण गांधी
सुल्तानपुर। भाजपा सांसद वरुण गांधी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचेंगे। भाजपा के मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि, सांसद करीब पौने आठ बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
वहां से वह कार से रायबरेली, गौरीगंज, अलीगंज होते हुए सुल्तानपुर पहुंचेंगे। तिकोनिया पार्क में आयोजित दीवाली मिलन कार्यक्रम में सांसद करीब साढ़े 11 बजे पहुंचेंगे।
जहां वह दो हजार निर्बलों को कंबल वितरित करेंगे। इसके बाद सांसद गोलाघाट निवासी व्यवसायी आलोक आर्या का हाल लेने उनके घर जाएंगे, जिन्हें दो माह पहले हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया था।
इसके बाद सांसद दिल्ली लौटेंगे। मीडिया प्रभारी ने बताया कि, कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।