फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: मधुरिमा समूह ने जोमैटो के अधिकारी व अन्य पर दर्ज कराया केस, मिलते-जुलते नाम से कर रहे थे व्यापार

Sun, 21 Jul 2024 10:30 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आरोप है कि जोमैटो कंपनी के दिल्ली निवासी दीपिंदर गोयल व पंकज चड्डा सहित 25 लोगों ने कंपनी की एप में मधुरिमा की फर्म से मिलते-जुलते नाम के रेस्टोरेंट की लिस्ट अपलोड की जिससे खाना खराब होने पर संस्थान का छवि खराब होती है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुरिमा समूह ने जोमैटो कंपनी के अधिकारी व अन्य पर उनके संस्थान से मिलते जुलते नामों को एप पर अपलोड कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। विभूतिखंड पुलिस ने मामले में कॉपीराइट के तहत एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


विभूतिखंड के रहने वाले मनोज कुमार गुप्ता मधुरिमा हास्पिटैलिटी फूड्स एंड स्वीट्स प्रा. लि.के डायरेक्टर हैं। उनके मुताबिक जोमैटो कंपनी के दिल्ली निवासी दीपिंदर गोयल व पंकज चड्डा सहित 25 लोगों ने कंपनी की एप में मधुरिमा की फर्म से मिलते-जुलते नाम के रेस्टोरेंट की लिस्ट अपलोड की। 
विज्ञापन


ऐसे में कभी-कभी इन रेस्टोरेंटों का खाना खराब निकलने पर संस्थान की छवि खराब होती है। साथ ही आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें