फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव : कैंट विधानसभा सीट के लिए बसपा व कांग्रेस प्रत्याशी ने भरा पर्चा

Fri, 27 Sep 2019 12:01 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कैंट विधान सभा सीट के उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन गुरुवार को कांग्रेस समर्थित दिलप्रीत सिंह (डीपी) व बसपा समर्थित अरुण द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। पार्टी से जुड़े कुछ वरिष्ठ नेताओं व प्रस्तावक संग दोनों प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट के नामांकन कक्ष संख्या 19 में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दो दो सेट में नामांकन पत्र दिया। सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते प्रत्याशियों के नामांकन जुलूस में ज्यादा तामझाम न होने के कारण सुरक्षा बलों को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

विज्ञापन


बसपा प्रत्याशी अरुण ने दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं, अधिवक्ताओं व प्रस्तावक के साथ पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ बसपा के मुख्य जोनल इंचार्ज गंगाराम गौतम, पूर्व मंत्री इंतजार आब्दी बाबी, पूर्व एमएलसी भीमराव अंबेडकर व बसपा के जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण गौतम विशेषतौर पर मौजूद रहे। बसपा प्रत्याशी ने बताया कि वह नामांकन के अंतिम दिन 30 सितंबर को दोबारा समर्थकों के जुलूस संग दो सेट में पर्चा दाखिल करने आएंगे। बसपा प्रत्याशी के साथ गुरुवार को कांग्रेस के दिलप्रीत सिंह (डीपी) ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ मुख्य तौर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, विधायक आराधना मिश्रा व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बोधलाल शुक्ला मौजूद रहे।

28 व 29 को कोई नामांकन नहीं
जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान 28 व 29 सितंबर को नामांकन नहीं होगा। दोनों दिन अवकाश रहेगा। अंतिम दिन की नामांकन प्रक्रिया सोमवार 30 सितंबर को पूरी होगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा व सपा प्रत्याशी का इंतजार

उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया के अंतिम चरण में पहुंचने के बावजूद भाजपा व सपा की तरफ से अभी तक अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। शुक्रवार के बाद दो दिन अवकाश के चलते इनके पास 30 सितंबर को ही नामांकन दाखिल करने का मौका होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि शुक्रवार को पितृ विसर्जन के बाद दोनों ही प्रमुख पार्टियां अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर अंतिम दिन नामांकन कराएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें