फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: नौवीं मंजिल से कूदकर व्यापारी ने दी जान, पुलिस तफ्तीश में जुटी, घरवाले नहीं बता सके क्यों थे डिप्रेशन

Thu, 02 Jul 2026 11:10 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

व्यापारी अपने परिवार के साथ शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट के बी-ब्लॉक में आठवें तल पर रहता था। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे उन्होंने नौवें तल से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
- फोटो : किशोरी ने की खुदकुशी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर के विज्ञानपुरी में बृहस्पतिवार शाम शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट की नौवीं मंजिल से कूदकर व्यापारी विवेक माहेश्वरी (35) ने खुदकुशी कर ली। वह काफी समय से डिप्रेशन में चल रहे थे।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र ने बताया कि विवेक पत्नी और बेटे के साथ शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट के बी-ब्लॉक में आठवें तल पर रहते थे। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे उन्होंने नौवें तल से छलांग लगा दी। शोर सुनकर दौड़े सिक्योरिटी गार्ड ने उनके घरवालों और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने विवेक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि विवेक किसी बात को लेकर काफी समय डिप्रेशन में चल रहे थे। फिलहाल घरवाले डिप्रेशन का कारण बता नहीं सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवालों के तहरीर देने पर जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने उनका मोबाइल कब्जे में ले लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें