फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: दबंगों ने तीन दोस्तों को पीटा, पिस्टल के बल पर अगवा करने का प्रयास, एफआईआर दर्ज

Sun, 29 Jun 2025 09:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मामले में चिनहट पुलिस ने मारपीट और धमकाने की धारा में पांच नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के चिनहट में रंजिश के चलते दबंगों ने बाराबंकी के महर्षि नगर निवासी अखंड प्रताप सिंह व उनके दोस्त गौरांग द्विवेदी व शिवम शुक्ला को रॉड से पीट दिया। आरोपियों ने पिस्टल के बल पर तीनों को अगवा करने की कोशिश भी की। मामले में चिनहट पुलिस ने मारपीट और धमकाने की धारा में पांच नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


अखंड के मुताबिक शुक्रवार रात वह गौरांग और शिवम के साथ बाइक से चिनहट स्थित यादव ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। तभी बाराबंकी के देवा रोड निवासी सौरभ सिंह, सार्थक जायसवाल, हेमंत सिंह, कुनाल द्विवेदी, फैजल खान व छह अज्ञात लोग भी कार और बाइकों से ढाबे पर आ धमके। सौरभ व उनके साथी अकारण अखंड व उनके दोस्तों से गाली-गलौज करने लगे।

ये भी पढ़ें - अयोध्या: 10 करोड़ से बने सोने के झूले पर विराजेंगे रामलला, राम मंदिर ट्रस्ट बनवा रहा दो स्वर्ण जड़ित विशेष झूला
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अब्दुला आजम बोले: इमरजेंसी के दौरान आजम खां 19 महीने जेल में रहे, फिर से आपातकाल भोग रहा है हमारा परिवार
विज्ञापन


बात टालने के जब तीनों पीड़ित वहां से जाने लगे तो आरोपियों ने पिस्टल के बल पर उन्हें अगवा करने की कोशिश की। विरोध पर आरोपी अखंड व उनके दोस्तों को रॉड से पीटना शुरू कर दिया। तीनों पीड़ित जब बच कर बाइक से भागने लगे तो आरोपियों ने उन्हें कार से टक्कर मार दी।

ऐसे सें अखंड व दो अन्य सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक प्राथमिक जांच में दोनों पक्षों में पहले से रंजिश होने की बात सामने आई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें