फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: कार की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत, शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

Sun, 26 Apr 2026 09:47 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

श्रवण के छोटे भाई पवन कुमार ने बताया कि भाई अपने साले के साथ इंदिरानगर के तकरोही में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया। बाइक बिना हेलमेट श्रवण चला रहे थे। 
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीबीडी इलाके में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर भाग निकला।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर बीबीडी के अनुसार, बाराबंकी के दक्षिण टोला निवासी श्रवण कुमार लोधी (38) और उनके साले राजेश कुमार (33) की बाइक को शनिवार रात अनौरा फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोहिया अस्पताल में दोनों की मौत हो गई।

हादसे के बाद आरोपी कार चालक भाग निकला। श्रवण के छोटे भाई पवन कुमार ने बताया कि भाई अपने साले के साथ इंदिरानगर के तकरोही में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया। बाइक बिना हेलमेट श्रवण चला रहे थे। उनके पास मिले मोबाइल से पुलिस ने उन्हें घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रवण और कुलदीप प्राइवेट नौकरी करते थे। श्रवण के परिवार में पत्नी शांति, दो बेटियां काव्या और शर्मिष्ठा हैं। राजेश के घर में पत्नी रीना व दो बेटे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें